जांजगीर चाम्पा

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व वेल विशर फाउंडेशन एवं जीत कोचिंग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

img 20260530 wa05924822177321771841568 Console Corptech



जांजगीर-चांपा
विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व वेल विशर फाउंडेशन एवं जीत कोचिंग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और प्रकृति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने पर्यावरण से जुड़े रोचक तथ्यों के साथ लोगों को जागरूक करने वाले विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में जीत कोचिंग के संचालक पंकज केसरी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तथा जन्मदिन, विवाह या अन्य विशेष अवसरों पर उपहार के रूप में पौधा भेंट करने की परंपरा को बढ़ावा देना चाहिए।वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने बच्चों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और इसके उपयोग को कम करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।भाषण प्रतियोगिता में अदिति सिंह मरकाम ने प्रथम, टिया साहू ने द्वितीय तथा दीपक खांडेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं युवराज साहू, सृष्टि खांडेल, शुभम खांडेल एवं समीर खांडेल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को वेल विशर फाउंडेशन द्वारा उपहार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button