जांजगीर चाम्पा

चांपा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से राजेश अग्रवाल उम्मीदवार

जांजगीर-चांपा // चांपा // – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी नगरीय निकाय 2025 में, प्रदेश चुनाव समिति द्वारा नगर पालिका परिषद हेतु अनुमोदित अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई है जारी सुची में चांपा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार राजेश अग्रवाल का नाम शामिल हैं। अब 2025 नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस से राजेश अग्रवाल चांपा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राजेश अग्रवाल पुर्व में चांपा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर आसीन थे। लोगों का कहना है कि राजेश अग्रवाल अपने पुर्व कार्यकाल में चांपा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर रहकर उनके रहते चांपा नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्य में गति आई थी अब 2025 में उन्हें दुबारा कांग्रेस ने चांपा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है और प्रदेश कमेटी के इस फैसले से राजेश अग्रवाल के प्रशंसक और चाहने वालों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button