सक्ती-

आबकारी वृत्त सक्ती और जैजैपुर द्वारा बस्ती बाराद्वार और कैथा में महुआ शराब विक्रेता महिलाओं पर कार्रवाई

सक्ती
सक्ती कलेक्टर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के  द्वारा  प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है वार्ड नंबर 10 ग्राम बस्ती बाराद्वार थाना बाराद्वार निवासी राजकुमारी लहरे पति सुकालू द्वारा अपने  घर  से अवैध रूप से महुआ शराब बेचें जाने की शिकायत जांच पर पहले छ्द्म खरीददार के द्वारा महुआ शराब की खरीदी कराई गई  शराब बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम द्वारा छापा मार कार्यवाही में राजकुमारी के  मकान के  शयनकक्ष से एक पीले प्लास्टिक जरिकेन में भरा 5 लीटर, 2 हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर,2 पारदर्शी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 13 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।इसी प्रकार वार्ड नंबर 12 ग्राम कैथा  थाना हसौद निवासी पीली बाई पति श्याम लाल द्वारा अपने  घर  से अवैध रूप से महुआ शराब बेचें जाने की शिकायत जांच पर पहले छ्द्म खरीददार के द्वारा महुआ शराब की खरीदी कराई गई  शराब बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम द्वारा छापा मार कार्यवाही में राजकुमारी के  मकान के प्लास्टिक थैले में रखा में 3 हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर, 1 पारदर्शी प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर कुल 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।दोनों आरोपीयों  के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया।आरोपीयों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान की टीम में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, शुभम कश्यप, श्रवण द्विवेदी,  परसराम कहरा , कमलेश यादव,बसंती चौधरी , वीरेंद्र यादव, भीम साहू, अंजू सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

img 20260616 wa02893922168555248416558 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button