सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सक्ती में आज निकलेगी भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा

सक्ती,
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा का वृहत आयोजन आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को शुभम ग्रीन्स, सक्ती में किया गया है। कार्यक्रम सुबह 09:00 बजे प्रारंभ होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नारायण चंदेल जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, जिला संगठन प्रभारी श्री मनोज शर्मा जी एवं जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को संबोधित करेंगे। संबोधन उपरांत कार्यक्रम स्थल शुभम ग्रीन्स से नया बस स्टैंड, सक्ती तक पैदल मशाल यात्रा निकालकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। पार्टी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजनों से आग्रह किया गया है कि तय समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।




