जांजगीर चाम्पा

सेवा संकल्प अभियान: 2026 के तहत चोरिया में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता संपन्न

(छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उकेरी सेवा,राष्ट्र प्रेम सामाजिक सरोकारों की भावना)

 

(प्राचार्य ने घोषणा कि 10वीं 12वीं

टाप टेन विद्यार्थी (सभी के सहयोग से)को एक लाख रुपए नगद व हवाई यात्रा से सम्मानित किया जाएगा)

 

 

जांजगीर-चांपा

 

 

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत राष्ट्र की भावना को साकार करते हुए पोडीशंकर में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मक और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सेवा समर्पण,राष्ट्र प्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों की भावना को नुक्कड़ नाटक के जरिए जीवित किया।सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण और जन सेवा के मूल्य से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विधिवत विषयों पर आकर्षक नाटक प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण सामाजिक एकता स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण जन कल्याण विकसित भारत तथा सेवा भाव जैसे विषयों को प्रभावित ढंग से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता के दौरान पोड़ीशंकर में उत्साह पूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपनी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण केवल बड़े कार्यो से नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी,सेवा भावना अनुशासन,स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और अपने कर्तव्यों के ईमानदारी पूर्वक निर्वहन से भी संभव है।प्रतिभागियों की कलाकृतियों में भारत के सांस्कृतिक विविधता सामाजिक समरसता और देश की प्रगति के विभिन्न आयामों की सुंदर झलक देखने को मिला।छात्रों ने अपनी कल्पनाओं को नुक्कड़ नाटक में सेवा और राष्ट्र हित के संदेश को प्रभावशाली तरीके से अभिव्यक्त किया।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उनमें सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अपनी सोच कल्पना और राष्ट्र का प्रति भावना को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि वह राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण ताकत है शिक्षा के साथ-साथ कला संस्कृति सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी उनके व्यक्तित्व विकास के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतियोगिता में तैयार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रत्येक नागरिक को सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया नुक्कड़ नाटक में सेवा को केवल एक गतिविधि ग्रुप में नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी तथा जीवन मूल्यों के रूप में प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों से जोड़ते हुए जनहित,सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के विकास में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।विद्यार्थियों ने सेवा के रंग राष्ट्र के संग संदेश को सार्थक रूप प्रदान किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता के आयोजन के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी,विकासखंड परियोजना अधिकारी साक्षर भारत डॉ उमेश दुबे, प्राचार्य अमृत साहू,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष जीवन सूर्यवंशी, संकुल समन्वयक मोहन यादव,भास्कर यादव,फिरतसिंह कंवर, जयनारायण राज, बसंत गढेवाल,ज्योति बिंझवार, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं ,नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में नुक्कड़ नाटक के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक चेतना विकसित करने का संदेश दिया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button