जांजगीर चाम्पा

कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति यनिता यशवंत चंन्द्रा ने

जांजगीर-चांपा – कांग्रेस को एक और झटका जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष जिला जांजगीर-चांपा सक्ती की है उन्होंने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि विगत 20 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारों के मुख्यधारा से जुड़ी रही एवं हर स्थिति परिस्थिति में पार्टी की विचार धारा एवं जनभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रही है परंतु विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस अपने मुल सिद्धांत व विचार धारा से हट गई है एवं त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों को हमेशा अनदेखा करने का कार्य करती रही है इससे ग्राम पंचायतों में कुछ भी विकास का कार्य नही हो पाया है। इससे उनकी भावनाओं को अघात पहुंचा है, अंतर्मन की असहमति के कारण कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ है इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज दिनाँक 02.05.2024 को इस्तीफा दिया है बताया जा रहा है कि आज शाम तक भाजपा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खुशवंत साहेब विधायक के समक्ष कर सकती हैं भाजपा में प्रवेश।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button