सक्ती-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 74 वे जन्म दिन जिला कार्यालय सक्ती में मनाया गया

साथ ही उनके व्यक्तित्व पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ



सक्ती –  देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के 74वें जन्मदिन पर भाजपा  ने जिला कार्यालय सक्ती में  मोदी जी का जन्मदिन मनाया एवम उनके व्यक्तित्व पर संगोष्ठी का आयोजन  हुआ इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ ने मोदी जी के जीवन एवम उनके द्वारा देशहित में किये जा रहे कार्यो की सराहना की उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ ने संगोष्ठी में मोदी जी के बारे अपनी अपनी बातें कही जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा  नरेन्द्रमोदी जी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता  है   भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है  भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह मना रही है साथ ही   सेवा से सदस्यता की ओर कार्यक्रम चला रही है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुअवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में भाजपा  पदाधिकारियों के द्वारा मरीजो को फल वितरण किया गया परिसर में वृक्षारोपण किया गया  कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल  जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया उपाध्यक्ष अमृत लाल साहू  महामंत्री घनश्याम साहू जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर नेताप्रतिपक्ष धनंजय   नामदेव  कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव कार्यालय मंत्री दीपक गुप्ता मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर श्रीमती रीता पटेल पुष्पेन्द्री कसेरा सरला कांत ललिता साहू राजा सोनी आदित्य अग्रवाल रोशन राठौर एवम भाजपा के जयेष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button