जांजगीर चाम्पा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सिवनी में निकलेगा पथ संचलन, स्वयंसेवक राष्ट्र रक्षा का लेंगे संकल्प

जांजगीर चांपा –  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बम्हनीडीह खंड के विजयदशमी उत्सव व पथ संचालन का आयोजन इस बार चांपा से लगे ग्राम सिवनी में 20 अक्टूबर को होना है। उत्सव को लेकर सारी तैयारियां आरएसएस के स्वयंसेवकों के द्वारा कर ली गई है। इस मौके उत्सव की अध्यक्षता डॉ राधेश्याम सोनी एवं वक्ता लोमश राम साहू भारतीय कुष्ठ निवारक संग कात्रे नगर चांपा करेंगे।दअरसल स्वयंसेवको ने जानकारी देते हुए कहा कि संघ के द्वारा सिवनी गांव में विजयदशमी उत्सव, शस्त्र पूजा के साथ पथ संचलन निकलेगा। बताने दे कि आरएसएस की स्थापना विजयदशमी के दिन हुई थी। इस उत्सव को संघ बहुत हु धूमधाम से मनाता है। इसी अवसर पर सिवनी के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को दोपहर 2 बजे संचलन गांव के विभिन्न स्थानों से होकर निकलेगा।

*पूर्ण गणवेश में रहेंगे स्वयंसेवक,*

बम्हनीडीह खंड कार्यवाहक पीताम्बर कश्यप ने बताया कि सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में रहेंगे। घोष (आरएसएस का बैंड) के साथ कदमताल करते हुए पथ संचलन निकाला जाएगा। गांव के लोग जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत भी करेंगे। उत्सव के दौरान सभी स्वयंसेवक राष्ट्र रक्षा का संकल्प भी लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button