सक्ती-

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने प्रदेशवासियों व जैजैपुर क्षेत्रवासी को रामनवमी के पर्व पर दी शुभकामनाएं

सक्ती- जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने बताया कि भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका संपूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों-श्रद्धा भक्ति शक्ति शान्ति शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है।भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है। मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है। उनके महान चरित्र की उच्च वृत्तियां जन मानस को शांति और आनन्द प्रदान करती हैं। उनके चरित्र में पग-पग पर मर्यादा, त्याग, प्रेम और लोक व्यवहार के दर्शन होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button