सक्ती-

महिला आरक्षण पर श्रेय की नहीं, सच्चे क्रियान्वयन की राजनीति हो  अर्जुन राठौर

सक्ती // छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर  ने महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं हो  पर अपने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकार पर भ्रम और श्रेय लेने की राजनीति बंद होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में संसद द्वारा पारित महिला आरक्षण कानून को विपक्ष दलों ने समर्थन दिया था इसलिए आज यह कहना कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकार का विरोध किया सच्चाई से परे और जनता को गुमराह करने वाला है अर्जुन राठौर ने सवाल उठाया की जब कानून बन चुका है तो फिर आज तक महिलाओं को उसका वास्तविक लाभ क्यों नहीं मिला? उन्होंने कहा कि सरकार ने इस कानून को जनगणना और परिसीमन जैसे लंबी प्रक्रियाओं से जोड़कर लागू करने में अनावश्यक देरी का रास्ता खोल दिया है जिससे देश की आधी आबादी आज भी अपने अधिकार की प्रतीक्षा कर रही है उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को केवल प्रतीकात्मक अधिकार नहीं बल्कि वास्तविक और समान भागीदारी मिलनी चाहिए जब तक जाति का जनगणना के आधार पर सभी वर्गों विशेष अगर पिछड़े वर्ग की महिलाओं को न्याय संगत हिस्सेदारी नहीं मिलेगी तब तक यह आरक्षण अधूरा होगा।अर्जुन राठौर ने कहा कि यहां केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि देश की बेटियों के भविष्य और सम्मान का प्रश्न है।उन्होंने सरकार से मांग की थी महिला आरक्षण को बिना किसी बहाने और देरी के स्पष्ट समय सीमा के साथ लागू किया जाए ताकि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार वास्तव में मिल सके उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे हमेशा महिलाओं के अधिकार सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी हर स्तर पर महिलाओं की आवाज बनाकर संघर्ष करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button