जांजगीर चाम्पा

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर मैजिक शो का किया गया आयोजन

img 20250124 wa0197277348798735094511 Console Corptech

जांजगीर-चांपा // राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर ऑडिटोरियम भवन जांजगीर में मैजिक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर श्रीमती प्रियंका अग्रवाल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जांजगीर, अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड जांजगीर श्रीमती सीमा कंवर उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में जादूगर सम्राट द्वारा विभिन्न मैजिक करतब प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओ से विभिन्न सवाल पूछे गये एवं सही जवाब देने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया। बच्चियों के अस्तित्व के संरक्षण एवं नैतिक विकास और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए समाज में बेटियों के जन्म लेने और राष्ट्र के भविष्य में उनकी प्रधान भूमिकाओं पर जानकारी दी एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। बालिकाओं के कला प्रदर्शन के लिए रंगोली प्रतियोगिता किया गया। जिसमें बालिकाओं द्वारा अनके प्रकार की रंगोलिया बनाई गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री उमाशंकर गुप्ता, जिले के समस्त परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

img 20250124 wa02007170680791629523736 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button