Uncategorizedकोरबा

खाद्य विभाग की कार्रवाई : फरसवानी और बीरतराई में अनधिकृत गैस सिलेंडर भंडारण पकड़ा गया, कुल 20 सिलेंडर जप्त

कोरबा, // खाद्य विभाग की टीम ने आज जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर की गई आकस्मिक जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएँ पकड़ीं। ग्राम पंचायत फरस्वानी स्थित सोनी टेंट हाउस की जांच में 08 घरेलू एलपीजी सिलेंडर एवं 01 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अनधिकृत रूप से संग्रहित पाए गए। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 09 सिलेंडरों की जप्ती की गई तथा उन्हें उमरेली इंडेन गैस वितरक की अभिरक्षा में सुरक्षित सुपुर्द किया गया।इसी प्रकार, ग्राम पंचायत बीरतराई (विकासखंड करतला) में श्री संजय कुमार साहू के निवास पर की गई आकस्मिक जांच में 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। घरेलू गैस सिलेंडरों के वैध संधारण से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य विभाग ने सभी 11 सिलेंडरों को जप्त कर समीपस्थ गैस वितरक एच.पी. उरगा की अभिरक्षा में सुपुर्द किया।खाद्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण एक दंडनीय अपराध है तथा ऐसी अनियमितताओं पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button