जांजगीर चाम्पा

ग्राम पंचायत सिवनी के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह

जांजगीर-चांपा // जिला के बलौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी में आयोजित हुआ। इस होली मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह जी और क्षेत्र की जनता के साथ रूबरू हुए एवं साथ में होली खेले और अपनी बात रखी जहां राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा की नारी शक्ति सशक्त शक्ति है नारी शक्ति चाहे तो क्या नहीं सकती है नारी शक्ति आज के दौर में चाहे वह घर चलाने की बात हो,व्यापार में या राजनीति में सब में आगे हैं सबसे सशक्त है और अंत में राजा धर्मेंद्र सिंह ने दो पंक्तियां कही नारी के सम्मान में  पंखों में ही शक्ति नहीं होती ,हौसलों से उड़ान होती है नारी जब ठान ले कुछ तो हर मुश्किल आसान होती है ,जब भी आगे बढ़कर करती है कुछ काम हर किसी को मिलता है अपना नया मुकाम, हमेशा करते रहे नारी शक्ति का सम्मान।कार्यक्रम में श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर जिला पंचायत सदस्य सिवनी जांजगीर ,श्री चूड़ामणि राठौर जनपद सदस्य सिवनी ,श्रीमती कृष्णा कुमारी सिदार सरपंच सिवनी श्रीमती लाखे कुमारी राठौर पूर्व सरपंच सिवनी ,श्रीमती वंदना पांडे जी अध्यक्ष ब्राह्मण समाज महिला, श्रीमती योगेश्वरी श्रीवास अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा,श्रीमती रंजना सिंह ,श्री कमलेश श्रीवास, श्री इंदल श्रीवास, पुरुषोत्तम शर्मा जी ,पुष्पेंद्र चंद्र जी ,सुरेश जयसवाल जी ,रोहित सिदार ,राधिका श्रीवासजी काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे और अन्य गांव के भी जनता ने होली मिलन समारोह में शिरकत की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button