जांजगीर चाम्पा

सुरेश कुमार साहू ने शासकीय नवीन प्राथमिक शाला वार्ड 10 तिलई में कार्यभार ग्रहण किया

जांजगीर-चांपा // नवीन विद्यालय में कार्यभार ग्रहण के अवसर पर एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण संकुल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुरेश कुमार साहू ने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया।कार्यक्रम में संस्था प्रमुख पद्मा मिश्रा एवं संकुल समन्वयक जीवन लाल यादव की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ संकुल के सभी माननीय प्रधानपाठक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।इस अवसर पर सुरेश कुमार साहू ने सभी वरिष्ठजनों एवं शिक्षक साथियों द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत, सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के स्नेह एवं सहयोग से उन्हें इस नई जिम्मेदारी को निभाने का आत्मविश्वास मिला है।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनों में जीवन लाल यादव, पद्मा मिश्रा, गीता प्रसाद कौशिक, साकेत पाण्डेयड, हेम सिंह राज, दुलार सिंह ठाकुर, विनोद कुमार बंजारे, रामकृष्ण कौशिक एवं बृजभूषण मिश्रा सहित संकुल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।सभी उपस्थित जनों ने संकुल के शैक्षणिक विकास, गुणवत्ता सुधार एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।अंत में सभी अतिथियों एवं शिक्षक साथियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button