सक्ती-

उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की ली सलामी

img 20250126 wa02133517978027140168359 kshititech


मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम प्रेषित संदेश का किया गया वाचन

img 20250126 wa02095860251494843710649 kshititech


विभागीय योजनाओं पर आधारित झाकी प्रदर्शनी से गणतंत्र दिवस समारोह में आए लोगो को योजनाओ की भौतिक रूप से भी मिली जानकारी

img 20250126 wa02167156365153124151812 kshititech


स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी गई मनमोहक प्रस्तुति

img 20250126 wa02263512922452683071314 kshititech


स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित

img 20250126 wa0228518310957013418817 kshititech





सक्ती ,,26 जनवरी 2025 //  जिला मुख्यालय सक्ती में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर कार्यालय के निकट कॉलेज ग्राउंड में गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक विधानसभा क्षेत्र मुंगेली श्री पुन्नूलाल मोहले ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं पर आधारित झाकी प्रदर्शनी से गणतंत्र दिवस समारोह में आए लोगो को योजनाओ की भौतिक रूप से भी जानकारी मिली। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया व विभिन्न शासकिय विभागों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
      कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी छोड़े गए। मुख्य कार्यक्रम में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री उमेश कुमार राय के नेतृत्व में आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से भेंट कर उन्हें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सेजेस कसेरपारा श्री देवाशीष बनर्जी द्वारा किया गया। समारोह में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चें एवं जिले के नागरिकगण उपस्थित थे।

*परेड में जिला बल पुलिस (पुरूष) को मिला प्रथम स्थान -*

    गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आज मार्च पास्ट में नौ टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेशनल वर्ग में जिला पुलिस बल (पुरूष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला पुलिस बल (महिला) द्वितीय तथा नगर सेना (पुरूष) को तृतीय स्थान मिला। परेड नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान सिनियर एन.सी.सी. बालक, द्वितीय स्थान सीनियर एन.सी.सी बालिका और तृतीय स्थान जूनियर एन.सी.सी. बालिका को प्राप्त हुआ। मार्चपास्ट में जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना पुरूष, एन.सी.सी. ब्वायज सिनियर डिवीजन, एन.सी.सी. गर्ल विंग सिनियर डिवीजन, एन.सी.सी. ब्वायज जूनियर डिवीजन, एन.सी.सी. गर्ल्स जूनियर डिवीजन, वन रक्षक प्रशिक्षण केंद्र प्लाटून, भारत स्काऊट एंड गाईड के दल शामिल हुऐ।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती को मिला प्रथम पुरस्कार-*

      गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल में समा बांध दिया। जिंदल वर्ल्ड स्कूल को प्रथम स्थान, लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल सक्ती को द्वितीय स्थान और इसी प्रकार सेजेस सक्ती को तृतीय स्थान मिला। सास्कृतिक कार्यक्रमो में कुल 7 स्कूलों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही इस अवसर पर एनसीसी कैडेटस द्वारा देशभक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया l

*झांकी में स्कूल शिक्षा विभाग को मिला प्रथम स्थान -*

      गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में आज 8 शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा निति व उल्लास योजना पर प्रस्तुत झांकी को प्रथम स्थान, बाल विवाह प्रतिषेध के चलित झांकी थीम पर आधारित महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को द्वितीय स्थान तथा मत्स्य सह पशुपालन विभाग को एकीकृत मछली व मुर्गी पालन योजना थीम पर तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

img 20250126 wa02237646983162703756085 kshititech
img 20250126 wa02326869555289237092437 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button