ईंद पर्व पर चांपा सुन्नी मुस्लिम जमात ने चांपा शहर एवं प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

जांजगीर-चांपा // ईद ऐसा त्यौहार है जिसे मुस्लिमों द्वारा पुरे विश्व में मनाया जाने वाला एक आनंद मय त्योहार है जो रमजान महीने के बाद मनाया जाता है यह एक दिन है जब मुस्लिम जमात के लोग रमजान के उपवास को पुरा करने की ताकत के लिए खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं।ईद जो भाईचारा और प्रेम का प्रतीक माना जाने वाला खास त्योहार है जिसे सुन्नी मुस्लिम जमात द्वारा ईदगाह पर नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। बताया जाता है कि यह त्योहार 30 दिनों के इबादत करके ईद का यह त्योहार बड़े ही खास और धूमधाम से मुस्लिम समाज द्वारा मनाया जाता है यह त्योहार अमन,शांति का त्योहार है। ईद का दिन खुशियों से भरा होता है। बताया जाता है कि इस दिन गरीबो को दान देना एक अहम परंपरा है इस दिन नमाज में लोग सामूहिक रूप से प्रार्थना करते है ईद का त्योहार ऐसा है जो नफरत दूर कर प्यार को बढ़ावा देना है।लोग नये वस्त्र पहकर ईदगाह जाते हैं। खुशी की इस माहोल में घरो -घर सेवई बनाई जाती है जो बहुत खास और स्वादिष्ट होती है लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं कहा जाता है यह त्योहार परिवार और दोस्तों में मनाना खास होता है घर में मीठे पकवान और विशेष तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं एक दुसरे के सुख दुख में लोग शामिल होते हैं ईद के दिन घरों को सजाया जाता है और घरों में रौनक होती है। ईद शांति कृतज्ञता,और एकता को प्रोत्साहित करता है। चांपा सुन्नी मुस्लिम जमात ने सभी चांपा शहर वासियों एवं समस्त,देश वासियों को ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।