सक्ती-

विधायक किरण सिंह देव बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष

सक्ती भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को बधाई दी है






सक्ती – छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश संगठन के नए अध्‍यक्ष की घोषणा कर दी है। भाजपा ने किरण सिंह देव को छत्‍तीसगढ़ में भाजपा का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। किरण सिंह देव जगदलपुर से भाजपा के विधायक हैं। पार्टी की ओर से जारी एक पत्र में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने जे पी नड्डा के हवाला देते हुए किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्‍त किया है। किरण सिंह देव अरुण साव की जगह लेंगे। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अरुण साव उप मुख्‍यमंत्री बनाए गए हैं। किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाएं जाने पर सक्ती जिला के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button