सक्ती-

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती, 27 अप्रैल 2025 // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का विस्तार से समीक्षा किया तथा बचे हुए शेष आवेदनों को सुशासन तिहार के समाप्ति होने से पहले जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुवे तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग से पौधों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा उद्यानिकी विभाग को आगामी समय में वृक्षारोपण के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग से खाद-बीज भंडारण और किसानो को किए जा रहे वितरण की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई केवायसी, लैंड सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बैठक में पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, सहायक जिला कोषालय अधिकारी श्री प्रदीप देवांगन, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार श्री भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

img 20250527 wa02788654697617314075950 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button