जांजगीर चाम्पा

मन की बात कार्यक्रम कल

जांजगीर-चांपा // भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा के जिला उपाध्यक्ष एवं  मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक विवेका गोपाल ने बताया 29 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिले के समस्त मंडल अघ्यक्ष महामंत्री एवं अपने-अपने मंडल के बुथ अध्यक्ष से मन की बात कार्यक्रम करने को कहा है उन्होंने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को सूचना देकर मन की बात कार्यक्रम को गांव के गुड़ी ,चौपाल या  सार्वजनिक स्थान पर भाजपा कार्यकर्ता के घर पर आम जनता के साथ एकत्रित होकर कार्यक्रम को करने को कहा है प्रधानमंत्री  अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का विशेष तौर पर उल्लेख करते हैं मन की बात सुनने के पश्चात बूथ केंद्र पर बुथ की आवश्यक संगठनात्मक बैठक भी वहीं करे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button