सक्ती-

नगर पंचायत नया बाराद्वार में 22.88 लाख की लागत से आरसीसी नाली निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

सक्ती // नया बाराद्वार नगर पंचायत अंतर्गत विकास कार्यों को नई गति देते हुए वार्ड क्रमांक 01 एवं वार्ड क्रमांक 15 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। कुल 22.88 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी।वार्ड क्रमांक 01 में 12.76 लाख रुपये एवम वार्ड क्रमांक 15 में 10.12 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर हसत राम साहू, याद राम यादव, राकेश अग्रवाल, गणपत बरेठ, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, पार्षद ज्योति राठौर, पार्षद प्रीति अनिल यादव, पार्षद अंजू कुर्रे, पार्षद कैलाश भैना,पार्षद अजय सिंह राजपूत, पार्षद अंजलि राजेश साहू सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया, पूर्व पार्षद मेघनू भैना,सनत राठौर, राजू तंबोली, शिव चरण बरेठ, कीर्ति सागर बरेठ, गंगा राम बरेठ, शिवनाथ बरेठ, मोती लाल कुर्रे,सीएमओ पुनीत वर्मा, लक्ष्मण दाहिरे, छतराम भैना सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आरसीसी नाली निर्माण से जलभराव की
समस्या से राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button