जांजगीर चाम्पा

पिसौद से पीथमपुर तक निकाली जायेगी भव्य त्रिशूल यात्रा एवं शिव बारात

बाजे-गाजे के साथ हजारों की संख्या में शिव भक्त होंगे शामिल

जांजगीर-चांपा // आयोजन समिति जांजगीर-चांपा द्वारा रंग पंचमी के पावन पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च 2026 दिन- रविवार को पिसौद से बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर पीथमपुर तक भव्य त्रिशूल यात्रा एवं शिव बारात निकाली जायेगी।इस आयोजन में शामिल होने वाले शिव भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की ब्यवस्था आयोजन समिति द्वारा रखी गई है। कार्यक्रम की जानकारी चंदन धीवर द्वारा दी गई है आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से समिति के संस्थापक ओंकार सिंह गहलौत, अध्यक्ष दिलीप साहू सहित चंदन धीवर, संतोष बरेठ, अभिनय सिंह, श्रीमती रूखमणी साहू व उनकी टीम तैयारी में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button