जांजगीर चाम्पा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेमरिया के छात्र छात्राओं शिक्षक पालक जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मिलकर किया योगाभ्यास

जांजगीर-चांपा
बिर्रा // 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया विकास खंड बम्हनीडीह में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया।इस अवसर पर स्कूल के छात्र – छात्राओं,शिक्षक, पालक,जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण जनता शामिल हुए।इस पर प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है।मिडिल स्कूल प्रधानपाठक डॉ उमेश कुमार दुबे ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ रहना योग मनुष्य की शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं।योग सिर्फ कसरत नहीं है,बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है।आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं।कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन संपदा ही महत्वपूर्ण नही है,बल्कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन दोनों की आवश्यकता होती है।इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है।योग हमारी प्राचीन परंपरा है।यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा।जीवन में सकारात्मकता आएगी।इसलिए योग नियमित करें,इसका लाभ उठाएं।योग शिक्षक पितांबर प्रसाद कश्यप ने कहा कि हम लोग आज के समय में शारीरिक श्रम कम करते हैं जिसके कारण हम लोग रोग से ग्रस्त होते जा रहे हैं से बचने के लिए योग प्रतिदिन अति आवश्यक है शाला प्रबंधन के अध्यक्ष राजू साहू,सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप कश्यप ने कहा कि तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप कश्यप,राजू कश्यप,उमेश कुमार दुबे,पितांबर कश्यप,टीकाराम गोपालन, अनुपमा जांगड़े,कौशल यादव,संतोष चंद्रा सहित पंच गण भी उपस्थित रहे ।

img 20260621 wa03054130253309302435362 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button