शिक्षक सदन बम्हनीडीह के सभागार में महान आदर्शों के चित्रों की हुई विधिवत स्थापना

जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रयासों और समर्पण के फलस्वरूप, शिक्षक सदन बम्हनीडीह के सभागार में राष्ट्र के महान आदर्शों एवं प्रेरणापुंज विभूतियों के चित्रों को स्थापित किया गया है। यह पहल न केवल भवन की गरिमा बढ़ाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में भी कार्य करेगी।इस अवसर पर टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ये चित्र केवल सजावट का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। शिक्षकों का कार्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों में नैतिक मूल्यों और आदर्शों का संचार करना भी है। इन महापुरुषों के विचार हमें सदैव अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहने की शक्ति प्रदान करेंगे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, जिला महासचिव गोपाल जायसवाल, बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तेम्बुलकर, ब्लॉक सचिव रामकृपाल डड़सेना, मीडिया प्रभारी शिव पटेल, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी उत्तम साहू, कौशल साहू, रवि शंकर कुंभकार,रामलाल डडसेना, अर्चना डडसेना, भीम सिंह राठौर, उमेश दुबे, डीलेश्वर डडसेना, फिरत सिन्ह कंवर, रमेश बरेठ, संतोष रजक, जीवन लाल पैकरा, रामजीवन पैकरा, सनत सिदार, पीताम्बर साहू, महेश राम खैरवार, महेश्वर डडसेना, कली राम कुर्रे उपस्थित थे।
शिक्षक सदन में महापुरुषों के छायाचित्र निम्न पदाधिकारियों द्वारा सप्रेम भेंट किया गया हैं।
1.महात्मा गांधी जी का गोपाल जायसवाल द्वारा
2. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का उमेश तेम्बुलकर द्वारा
3. स्वामी विवेकानंद जी का गोपाल जायसवाल द्वारा
4. सुभाष चंद्र बोस जी का उमेश तेम्बुलकर द्वारा
5. भगत सिंह जी का नवधा चंद्रा द्वारा
6. चंद्रशेखर आज़ाद जी का उमेश तेम्बुलकर द्वारा
7. सरदार वल्लभभाई पटेल जी का भूषण लाल देवांगन देवांगन द्वारा
8. पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का रविशंकर कुंभकार द्वारा
9. डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी का जगेंद्र वस्त्रकार द्वारा
10. डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी का राघवेंद्र चंद्रा द्वारा
11.रवीन्द्रनाथ टैगोर जी का उत्तम साहू द्वारा
12. रानी लक्ष्मीबाई जी का उदिता सिंह सिसोदिया द्वारा
13. बाल गंगाधर तिलक जी का शिव कुमार पटेल द्वारा
14. लाला लाजपत राय का शशि किरण चौबे द्वारा
15. सरस्वती माता का बसंत चतुर्वेदी द्वारा
16. भारत माता का श्रीमती ललिता डडसेना द्वारा
17. छत्तीसगढ़ महतारी का सनत सिदार द्वारा
18.डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का कौशल साहू द्वारा
19. लाल बहादुर शास्त्री जी का विकेश केशरवानी द्वारा
20. भगवान बिरसा मुंडा जी का झाम लाल यादव द्वारा
21. शहीद वीर नारायण सिंह जी का शरद चतुर्वेदी द्वारा
22. मंगल पांडेय जी का उमेश दुबे द्वारा सप्रेम भेंट किया गया है।




