जांजगीर-चांपा

शिक्षक उमेश कुमार दुबे ने किया पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ

जांजगीर-चांपा

बिर्रा // बम्हनीडीह ब्लाक अंर्तगत ग्राम पंचायत बिर्रा दीवान मोहल्ला में पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ शिक्षक उमेश कुमार दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एक बच्चे को पोलियों की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।शिक्षक उमेश कुमार दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की जीवन रक्षक खुराक पिलाकर उनके स्वस्थ सुरक्षित और उज्जवल भविष्य के संकल्प को सशक्त किया।इस अवसर पर शिक्षक उमेश कुमार दुबे ने कहा कि ग्राम पंचायत बिर्रा के विभिन्न बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियों की खुराक अवश्य पिलाई जानी चाहिए।उन्होंने अभिभावकों से अपील की की कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे तथा उन्होंने अपील भी की शून्य से 5 वर्ष का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे सब बच्चे पोलियो की दो बूंद अवश्य पिए।साथ ही सभी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button