पद्म विभूषण पंडवानी गायिका स्वर्गीया तीजन बाई का जीवन कला साधकों के लिए प्रेरणादाई ,,,, बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा ने पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ माटी की सच्ची पुत्री विश्व विख्यात पद्म विभूषण स्वर्गीया तीजन बाई जी के दुःखद निधन पर बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन चांपा द्वारा श्री कृष्ण गौशाला परिसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां पर उपस्थित बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन के कलाकारों एवं जनमानस द्वारा स्वर्गीया पद्म विभूषण विश्व विख्यात तीजन बाई के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डाँ.रमाकांत सोनी ने कहा कि स्वर्गीया तीजन बाई महाभारत पंडवानी के कापालिक विधा पर पंडवानी का अद्भुत प्रदर्शन करने वाली मां सरस्वती की सच्ची पुत्री थी फिल्म लेखक,कलाकार ,रचनात्मक निर्देशक गिरधारी यादव ने कहा कि प्रतिभा जहां भी जिस भी परिस्थिति में हो वह अपनी मेहनत से मुकाम हासिल कर ही लेता है लोकगायिका तीजन बाई का जीवन अत्यंत कठिनाई और संघर्षों से भरा रहा है फिर उन्होंने अपनी कला साधना से विश्व स्तर पर उनका व्यक्तित्व कल साधकों को प्रेरणा देता रहेगा साहित्यकार एवं पत्रकार शशि भूषण सोनी ने कहा कि पंडवानी गायिका स्वर्गीया तीजन बाई विलक्षण प्रतिभा की धनी थी उनकी हर एक प्रस्तुति जीवंत रूप में होती थी , साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार अनंत थवाईत ने कहा कि पद्मविभूषण स्वर्गीया तीजन बाई का नाम छत्तीसगढ़ से निकलकर विश्व स्तर पर पंडवानी गायन के लिए मशहूर हुआ यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव है साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ.रविंद्र द्विवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्वर साम्रज्ञी स्वर्गीया तीजन बाई की लोककला शैली किसी भी कहानी को जीवंत करने के लिए मुख्य रूप से सराही जाती थी महाभारत काव्य का लोक गाथा वर्णन उनकी खासियत थी अधिवक्ता एवं साहित्यकार महावीर सोनी ने पुराने दिनों की याद करते हुए बताया कि चांपा की धरती पर महान महिला विभूति स्वर्गीया तीजन बाई का कार्यक्रम स्मरणीय है उनका नाम कला जगत में उनका नाम कला जगत मे दर्ज हो गया है l बीटीएस फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक निर्माता-निर्देशक अखिलेश कोमल पांडे ने स्वर्गीया तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की माटी की सच्ची सौंधी खुशबू बताया और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली लोक गायिका के रूप मे सदैव जनमानस के मस्तिष्क पटल पर विराजमान रहेंगा। शोक श्रद्धांजलि सभा के अंत मे कलाकार उपस्थित जनों ने दो मिनट मौन धारण कर सभी उपस्थित जन एवं कलाकारों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की शोक श्रद्धांजलि अवसर पर डाँ रमाकांत सोनी, गिरधारी यादव, अखिलेश कोमल पांडे, अनंत थवाईत,शशि भूषण सोनी, डाँ.रविंद्र द्विवेदी, महावीर सोनी, दिलीप नामदेव, कुश सोनी,गोविंद चाँवरिया, सुनील कर्ष, आदर्श पांडे, देवव्रत देवांगन,प्रदीप यादव, विकास सोनी, कमल सागर,अनूप मसीह,संजू दादा,राज सिंह राजपूत, प्रकाश देवांगन उपस्थित थे।




