भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक संपन्न

जे एस डब्लू प्लांट के सभी 8 भूविस्थापित ग्रामों के प्रतिनिधि हुए शामिल
जांजगीर-चांपा
नगर पंचायत नरियरा के प्राचीन भगत कुआं मंदिर परिसर में जे एस डब्लू पावर प्लांट के सभी 8 भूविस्थापित ग्राम – नरियरा,अमोरा, नवापारा, तरोद , मुरलीडीह, रोगदा, लटिया, पकरिया, के प्रतिनिधि व पदाधिकारी गण उपस्थित हुए, तेज और मूसलाधार बारिश के बाद भी बैठक में लोगों का आना जाना लगा रहा, बैठक में मुख्य रूप से पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा, प्लांट के द्वारा अनाधिकृत स्कूलों में पेंशनधारियों के बच्चों के एडमिशन, आजीवन पेंशन, नॉमिनी बदलने, पति पत्नी के अलग अलग कार्ड धारी होने पर दोनों को संयुक्त न से के पृथक पेंशन की मांग, गांवों में स्वास्थ्य सुविधा हेतु पुनः मेडिकल वेन की मांग, आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के साथ प्लांट के साथ आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई, जे एस डब्लू प्लांट के द्वारा समिति के मांगो को पहले ही सुलझाने के लिए सार्थक पहल किया जा रहा है, कई दौर की बातचीत भी प्लांट के प्रमुख अधिकारियों और समिति के पदाधिकारियों के बीच लगातार जारी है, सुखद परिणाम की अपेक्षा लिए हुआ भूविस्थापित किसान प्लांट प्रबंधन एवं शासन प्रशाशन की और उम्मीद भरी नजरों से देख रहे है , निश्चित ही नए प्रबंधन के द्वारा समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर उचित कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर करेंगी, जिस से भूविस्थापित किसान प्लांट प्रबंधन के साथ हमेशा हर समय प्लांट के विकाश के लिए साथ नजर आएंगे, समिति की मासिक बैठक हर माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाती है जिसमें इस बार की बैठक जो कि अगस्त माह की प्रथम रविवार को होनी है उसमें संभवतः प्लांट प्रबंधन के अधिकारियों के भी सम्मिलित होने की संभावना है, अतः इस बार के बैठक में अधिक से अधिक भूविस्थापित परिवारों के सदस्यों को सम्मिलित होने की अपील भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति के पदाधिकारियों ने की है।




