जांजगीर-चांपा

तिरंगे के रंग में रंगा जांजगीर, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

स्टेशन चौक से शहीद स्मारक तक निकली यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठजन

 

IMG 20260813 WA0557 kshititech

जांजगीर-चांपा

 

IMG 20260813 WA0559 kshititech

जांजगीर, // स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा गुरुवार को जांजगीर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक एवं समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा जांजगीर नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नैला स्टेशन चौक (परशुराम चौक) से हुआ। यहां से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पैदल यात्रा में शामिल हुए। यात्रा नेता जी चौक, कचहरी चौक होते हुए शहीद स्मारक चौक पहुंची। इसके बाद शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर तिरंगा यात्रा का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

 

IMG 20260813 WA0555 kshititech

“”भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर””

 

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजता रहा।भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का अमूल्य योगदान है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।

 

“”भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद””

 

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से श्री भूपेंद्र सवननीं जी, श्री नारायण चंदेल जी, श्री रामदेव कुमावत जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े जी, श्रीमती कमलादेवी पाटले जी, श्रीमती सत्यलता मीरी जी, श्री प्रशांत सिंह ठाकुर जी, श्री अमर सुल्तानिया जी, श्रीमती नंदिनी राजवाड़े जी, श्री नंद चौधरी जी, श्री रवि पाण्डेय जी, श्रीआशुतोष गोस्वामी जी, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा,श्री हितेश यादव, आकाश सिंह, श्री शिवचमन सिंह श्री दिनेश राठौर, श्री अनिल शर्मा, श्री पुष्पेंद्र नर्मलकर, देवव्रत उपाध्याय,श्रीमती प्रेमलता कौशिक श्री विक्की सिंह, श्री अनुराग शुक्ला, सोनू यादव,श्री चुन्नीलाल राठौर, प्रेम थवाईत, प्रदीप सोनी, राजू खान, शाहिद खान, प्रतिमा डहारे,श्री शैल राठौर एवं श्री रमेश सोनवानी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा जिला संगठन की ओर से तिरंगा यात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने जांजगीर नगर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया है।भाजपा जिला जांजगीर-चांपा के इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरे नगर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।

Related Articles

Back to top button