विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने बांटा विभाजित परिवारों का दुख-दर्द, शाल एवं श्रीफल से किया सम्मान

जांजगीर-चांपा
जांजगीर, // भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 14 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के सदस्यों से संवाद कर उनके दुख-दर्द को साझा किया गया तथा शाल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरु श्री खुशवंत साहेब जी, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन, पीड़ा और अपनों से बिछड़ने का दंश झेलना पड़ा। अनेक परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाकर नए सिरे से जीवन शुरू करना पड़ा।पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी ने विभाजन की विभीषिका पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह करोड़ों लोगों के जीवन, परिवार और भावनाओं को गहराई से प्रभावित करने वाली त्रासदी थी। उन्होंने युवा मोर्चा एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभाजन के दौरान परिवारों द्वारा झेली गई कठिनाइयों से अवगत कराया।खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री सौरव सिंह जी ने भी विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के संघर्ष और उनके त्याग को स्मरण करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास के इस काले अध्याय की सच्चाई से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों।कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी श्री रामदेव कुमावत जी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े जी, श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, श्री अमर सोल्तानिया, श्री संतोष लहरे, श्रीमती सत्यलता मिरी, श्री नंद चौधरी, श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, कार्यक्रम संयोजक श्री रामखुवानी एवं सहसंयोजक श्री राकेश रूपवानी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर जांजगीर सिंधी समाज के मुखी श्री गोपाल बजाज जी, श्री लक्ष्मण थवानी, श्री गंगा राम चनदानी, श्री दिलीप मिरचंदनी, श्री चंदरमल, श्री रमेश गुरुनानी, श्री किशोर गुरुनानी, श्री अनिल विरानी, श्री सुरेश, श्री राजेश लालवानी एवं श्री अजय थावानी सहित वरिष्ठजनों का कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब जी द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।सभा के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अटल चौक जांजगीर से नेता जी चौक तक पैदल मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें गुरु श्री खुशवंत साहेब सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी शामिल रहे।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस उन लाखों लोगों की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश के विभाजन का दंश झेला। यह दिवस हमें इतिहास से सीख लेते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।




