जांजगीर-चांपा

रक्षाबंधन एवं भोजली पर्व को लेकर बिर्रा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

जांजगीर-चांपा

 

IMG 20260823 WA0328 kshititech

बिर्रा // आगामी रक्षाबंधन एवं भोजली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिर्रा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संघ के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की।बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन एवं भोजली जैसे पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। भोजली विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह, सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, मेलाराम चौहान, मणीलाल कश्यप, मनोज, हरिराम, लोकेंद्र कश्यप, दिनेश चंद्रा,चितरंजन नामदेव, पवन देवांगन,तोमेश,बुदेश्वर सिदार, अनिल देवांगन, श्रीकांत कश्यप,रामकुमार, मोहन पटेल, प्रहलाद, राधेश्याम केशरवानी, श्रीमती विमला चौहान, चित्रभानु पांडेय, जितेंद्र तिवारी, राघवेंद्र पांडेय, संजू साहू, एकांश पटेल, सुरेश कुमार, एसआई तीजराम जांगडे, गौतम पाडेय, जनक कश्यप, रामकुमार जोशी, लक्ष्मी कश्यप, दीपक तिवारी,रामसाय साहू बिर्रा पुलिस स्टाफ एवं व्यापारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20260823 WA0326 kshititech

 

Related Articles

Back to top button