जांजगीर चाम्पा

मशाल के साथ निकली ‘सेवा ज्योति’, जांजगीर ने लिया 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ से आत्मनिर्भर भारत तक की विकास यात्रा पर की चर्चा

IMG 20261007 WA0304 kshititech

 

सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने कार्यकर्ता जुटें, विकसित भारत के निर्माण में दें सक्रिय भागीदारी : कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब

IMG 20261007 WA0301 kshititech

 

जांजगीर चांपा

IMG 20261007 WA0305 kshititech

 

जांजगीर-चांपा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर बुधवार को पुलिस ग्राउंड खोखरा, जांजगीर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा, 76 बाय 76 रंगोली का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

IMG 20261007 WA0303 kshititech

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव होगा। उन्होंने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकास की आधारशिला बताते हुए देश की विकास यात्रा में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।

IMG 20261007 WA0307 kshititech

‘मेक इन इंडिया’ से मजबूत हो रहा आत्मनिर्भर भारत

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ‘मेक इन इंडिया’ का उल्लेख करते हुए देश में उत्पादन, नवाचार, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए देश में ही निर्माण को बढ़ावा देना, युवाओं की प्रतिभा का उपयोग करना और देश की आर्थिक शक्ति को मजबूत करना आवश्यक है। विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि 125 करोड़ से अधिक देशवासियों के सामूहिक प्रयासों का संकल्प है।

IMG 20261007 WA0300 kshititech

खुशवंत साहेब ने कहा—सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाएं कार्यकर्ता

IMG 20261007 WA0302 kshititech

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। सेवा का भाव ही संगठन की शक्ति है और इसी भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण का संदेश पहुंचाना है।

 

हाथ उठे, संकल्प गूंजा—2047 तक बनाएंगे विकसित भारत

 

कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के संबोधन से पूर्व उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, परिश्रम और सामर्थ्य का योगदान देने का प्रण लिया।

 

मशाल प्रज्वलित कर रवाना हुई सेवा ज्योति यात्रा

 

संकल्प सभा के पश्चात मशाल प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से सहभागिता की। बाइक रैली एवं पदयात्रा के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा ने नगर का भ्रमण किया। पूरे नगर में यात्रा को लेकर उत्साह का वातावरण रहा।

IMG 20261007 WA0306 kshititech

सेवा ज्योति कलश यात्रा का संचालन जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री आकाश सिंह ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब, श्री भूपेंद्र सवन्नी, श्रीमती विद्या सिदार, श्री रामदेव कुमावत, अम्बेश जांगड़े, अमर सुलतानिया, सत्यलता मीरी, गुलाब सिंह, संतोष लहरे, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, चुन्नीलाल साहू, धनंजय सिंह, पंकज अग्रवाल, लक्ष्मी देवांगन, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, राकेश रूपवानी, राम खुबवानी, रवि पाण्डेय, अमन प्रताप, जितेंद्र देवांगन, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, राजकुमार साहू, राजेश्वर पाटले, गुरुदयाल पाटले, नरेंद्र कौशिक, प्रियंका सिंह, रेखा गढ़वाल, मीरा पटकी, पूजा राठौर, संतोषी सिंह, डॉ. धनेश्वरी जागृति, मोहन यादव, हितेश यादव, लोकेश शुक्ला, संतोष, धाजाराम, पवन, प्रमोद, ओमप्रकाश, विश्वनाथ, यशवंत, समर्थ, आकाश सिंह, पलाश चंदेल, आशीष साव, अमित यादव, प्रेमलता कौशिक, मेघा यादव, विवेक शर्मा, अभिषेक, सोनू यादव, रोहित, कमल, चुन्नी राठौर, डॉ. सोनू, गोलू, प्रदीप सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button