जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा आबकारी विभाग की एक और रणनीति तहत कार्रवाई बनारी में 7 लीटर महुआ शराब बरामद, आबकारी एक्ट दर्ज

जांजगीर-चांपा

 

जिले में इस समय आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई की खबरें उजागर हो रही है खबर है कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में हो रही है। कहा जा रहा है परिपालन में आज दिनांक – 25/11/2026 दिन बुधवार को आबकारी विभाग द्वारा जांजगीर -चांपा में एक प्रकरण कायम किया प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से नजदीक बनारी में आबकारी की दबिश हुई इस दौरान कार्रवाई में आरोपी अनिल गोंड़़ पिता सुंदरलाल ,उम्र- 43 वर्ष, जाति-गोंड , साकिन-वार्ड क्रमांक 01 बनारी थाना – जांजगीर ,जिला -जांजगीर -चांपा (छ.ग.) से 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा 34/2 तथा 59 (क) के तहत वैधानिक कार्यवाही की खबर है कार्रवाई में विवेचक अधिकारी -विकास पाल (आबकारी उपनिरीक्षक,वृत्त-जांजगीर ) सहित उनकी टीम की विशेष योगदान बताया गया है।

Related Articles

Back to top button