सक्ती नगर वार्ड नंबर 16 में महिलाओं ने किया हल षष्ठी (कमरछठ) पुजा

सक्ती – सक्ती नगर पार्षद निवास वार्ड नंबर 16 के पास महिलाओं ने हल षष्ठी अथवा कमरछठ का ब्रत रखकर विधिवत् पुजा अर्चना की इस शुभ पुजा आयोजन में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं जिला महिला मोर्चा श्रीमती मोहन कुमारी साहू जी हल षष्ठी का ब्रत जिसे छत्तीसगढ़ में कमरछठ कहा जाता है इस दिन महिलाएं ब्रत के दिन सवेरे महुआ या खम्मार का दतवन कर हल षष्ठी माता का पुजा करती है तथा पुजा में दोना पत्तल,पोडो़ के माटी से खिलौना भौरा, बाटी,नाव दो,और पतवार , छह दोना, एक पत्तल, गोबर से गौरी,गनेश, छ: दोना में लाई महुआ,चना,मुंग,गेहूं, छह प्रकार का भाजी का उपयोग अपने आहार में शाम को लेती है और अपने बच्चों को छुही से नया कपड़ा में पोता मारते हैं जिसे आप पुजा में शामिल छुही का निशान लगाते हैं एवं दुध,दही पछहर चांवल, का उपयोग किया जाता है इस दिन महिलाओ का पुजा जगह जगह देखने को मिलता है और धार्मिक मान्यता अनुसार संतान प्राप्ति एवं अपने संतान की सुरक्षा और संतान की दीर्घायु के लिए महिलाएं इस महत्वपूर्ण ब्रत को रखती है कहा जाता है कि इस ब्रत को माता देवकी ने भी श्री कृष्ण एवं बलराम की रक्षा एवं दीर्घायु के लिए रखी थी इस ब्रत का धार्मिक महत्व अनुसार अलग-अलग कई कहानियां हैं जो हमारे हिन्दू धर्म को गौरवान्वित करती है उल्लेखनीय है कि इस ब्रत को हमारे छत्तीसगढ़ में कमरछठ पुजा के रूप में प्रमुखता से महिलाएं अपने बच्चों की सुरक्षा, एवं लम्बी उम्र के लिए रखती हैं।




