जांजगीर चाम्पा

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर

img 20250606 wa0229652907883396061021 kshititech

नई दिल्ली में 31 मई से 01 जून तक आयोजित हुआ कार्यक्रम एकात्म मानव दर्शन की 60 वीं वर्षगांठ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम

img 20250606 wa02312357018156101762587 kshititech



जांजगीर-चांपा // एकात्म मानववाद दर्शन की 60वीं वर्षगांठ पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्मृति दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर शामिल हुए।दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा  दिल्ली प्रतिपादित एकात्म मानववाद के ऐतिहासिक व्याख्यानों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडेय जी  , प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रशांत ठाकुर , प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सोमेश चंद्र पांडे , श्री शशांक शर्मा ,श्रीमती हर्षिता पांडे  , श्री शशांक ताम्रकार , श्रीमती कृतिका जैन एवं श्रीमती डॉक्टर किरण बघेल  ने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।सम्मेलन में प्रथम दिन (31 मई 2025)अरुण कुमार –  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह, श्री शिवप्रकाश – भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री,डॉ. महेश चंद शर्मा, श्री शंकरानंद,श्रीमती निर्मला सीतारमण – केंद्रीय वित्त मंत्री,डॉ. एमएस चेन डॉ. ,सुकांत मजूमदार, श्री प्रफुल्ल केतकर, श्री भूपेंद्र यादव – केंद्रीय पर्यावरण मंत्री एवं द्वितीय दिवस (1 जून 2025)श्री नितिन गोखले,श्री के. अनामलाई, श्री जे नंदकुमार, डॉ. गुरु प्रकाश पासवान,डॉ. गजानन डांगे, श्री शिवराज सिंह चौहान – केंद्रीय कृषि मंत्री, श्रीमती ममता यादव, श्री अभिनव प्रकाश ,श्री जगत प्रकाश नड्डा – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री एस. गुरुमूर्ति –अध्यक्ष  विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।सम्मेलन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर केंद्रित गहन चर्चा की गई, जिनमें श्रम की गरिमा, जनकेंद्रित अर्थनीति, संपन्नता एवं समृद्धि, मूल्य आधारित विकास, तथा अक्षय समृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा गया।सम्मेलन स्थल में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।सम्मेलन ने एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पुनः स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान किया।

img 20250606 wa02323124289852124498565 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button