रेल हादसा, अभी तक ग्यारह लोगों की मौत और बीस घायल होने की खबर

उपमुख्यमंत्री अरूण साव रेल हादसा के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे

बिलासपुर // बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के डिरेलमेंट की एक अप्रत्याशित घटना घटी।घायल हुए व्यक्तियों का समुचित उपचार नजदीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है।प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है, मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख।सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं।रेलवे के वरिष्ठगण अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं आपातकालीन संपर्क:• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330• चांपा – 8085956528• रायगढ़ – 9752485600• पेंड्रा रोड – 8294730162• कोरबा – 7869953330• उसलापुर – 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है। घटना के बाद निम्नलिखित ट्रेनों को पूनर्निर्धारित किया गया दिनांक 04 नवंबर 2025 को कोरबा से 16.10 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18517 कोरबा – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 5 घंटे विलंब से रात्रि 21.30 बजे रवाना होगी । दिनांक 04 नवंबर 2025 को कोरबा से 18.13 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18239 गेवरा रोड – नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट विलंब से रात्रि 21.43 बजे रवाना होगी । दिनांक 04 नवंबर 2025 को बिलासपुर से 18.50 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर – टाटानगर एक्सप्रेस 3 घंटे विलंब से रात्रि 21.50 बजे रवाना होगी। जिला प्रशासन के जानकारी अनुसार खबर लिखे जाने तक इस घटना में 11 यात्रियों की मृत्यु एवं 20 यात्री घायल होने की पुष्टि की गई है।रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए गए थे तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।प्रभावित घायल में यात्री 1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष,2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष,3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष,4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष,5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष,6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष,7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष,8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष,9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34,10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष,11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष,12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष,13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष,14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष,15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष,16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष,17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष,18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष,19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष,20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष,घटना में घायलों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में ₹50,000/- प्रत्येक की राशि प्रदान की गई है।वर्तमान में घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।रेल प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रेन दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित एवं निःशुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन एवं रेलवे की टीमें राहत और बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है तथा हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं खबर है केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू रेल हॉस्पिटल बिलासपुर का दौरा करेंगे। रेल हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर हालचाल जानेंगे। आज उपमुख्यमंत्री अरूण साव रेत हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।



