डॉ.गुलाब चंद ‘कुसुम’ अंतर्राष्ट्रीय आइडियल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित


जांजगीर-चांपा // शासकीय लक्ष्मेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरौद जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ में कार्यरत समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ.गुलाब चंद भारद्वाज विगत दिनों गोपाल किरण समाज सेवी संस्था (GKSS )और जी.एल.ए.विश्वविद्यालय मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ” नयी शिक्षा नीति वर्तमान चुनौतियां एवं संभावनाओं” पर आधारित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उनके महत्वपूर्ण साहित्यिक अवदान और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु उन्हें अंतरराष्ट्रीय आइडियल अचीवर्स अवार्ड प्रदान किया गया! जो विशिष्ट उपलब्धियां के लिए असाधारण व्यक्तित्व को प्रदान किया जाता है! इसके पूर्व भी वे कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं । इस अवार्ड प्राप्ति के लिए उन्हे शासकीय लक्षमणेश्वर महाविघालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी सहित ,डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य ,डॉ. बी.पीदेवांगन ,प्रो.आर .एन. खुटे, प्रो.आर.एन.यादव,प्रो.चन्द्रशेखर,तिवारी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं ।



