सक्ती-

9.225 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करते दो आरोपी को थाना बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती // बाराद्वार // सक्ती जिला में अवैध गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है बताया जा रहा है मामले में थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अमर सिंह गुप्ता पिता स्व. राधेश्याम गुप्ता उम्र 32 साल निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छग) का होना और दूसरा मनी राम उर्फ बंटी धुव्र पिता बैशाखू उम्र 20 साल निवासी नवापारा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छग) का बताया जा रहा है। जप्त सामाग्री – 9.225 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 455000 रूपये आंकी गई है एवं मारूती डिजायर सफेद रंग क्रमांक सीजी 13 ए क्यु 2241 कीमती 225000 लगभग रूपयें बताई जा रही है दरअसल यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को लगातार अवैध गांजा /शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल ,अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदर्शन पर दिनांक 07.03.26 को निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार के द्वारा टीम बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी अमर सिंह गुप्ता पिता स्व. राधेश्याम गुप्ता उम्र 32 साल निवासी छोटे देवगांव थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छग) मनी राम उर्फ बंटी धुव्र पिता बैशाखू उम्र 20 साल निवासी नवापारा सिरगिट्टी जिला बिलासुपर (छ.ग.) के द्वारा मारूती डिजायर सफेद रंग क्रमांक सीजी 13 ए क्यु 2241 के साथ बिक्री हेतु परिवहन करते हुये पकड़ा गया जिनके कब्जे से एक नीला काला रंग बैग में 08 नग एक-एक किलोग्राम एवं 02 नग आधा आधा किलोग्राम खाखी रंग के सेलोटेप से लपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल जुमला पैकेट सहित 9.225 किलोग्राम कीमती 455000 रूपये एवं मारूती डिजायर सफेद रंग क्रमांक सीजी 13 ए क्यु 2241 कीमती 225000 रूप्यें जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत् कार्यवाही कर नारकोटिक्स एक्ट का सबूत पाये जाने से आरोपीयो को गिरफतार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि,. मथुरा प्रसाद मन्नेवार ,सउनि यशवन्त राठौर, प्र.आर. प्रेमनारायण राठौर ,आर. श्याम हरवंश , आर. शैलेन्द्र राठौर, आर. प्रमोद सोनंत , आर. सतीश यादव का विशेष योगदान रहा।.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button