सक्ती-

भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज 24 सितंबर को सक्ती जिला पहुंचेगी

सक्ती – जिले के बाराद्वार में पार्टी के दिग्गज एकजुट होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सक्ती प्रदर्शन करेंगे, परिवर्तन यात्रा प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू के बताया कि इस यात्रा के स्वागत में आमसभा में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा सहित भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के सैकडो़ कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ शामिल होंगे जिसके बाद रैली बाराद्वार के विश्राम गृह तक जाएगी और वहां एक आमसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमे भाजपा के दिग्गज नेता, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सांसद गुहाराम अजगले सांसद गोमती साय. विधायक रजनीश सिंह, गुरुपाल भल्ला सहित जिले भर के भाजपा नेता शामिल होंगे, यात्रा प्रभारी डॉक्टर खिलावन साहू, सह प्रभारी रमेश सिंघानिया ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शक्ति जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को आने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button