रायपुर

मुख्यमंत्री करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, ₹133 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

रायपुर, // धरसीवां में आयोजित प्रेस वार्ता में स्थानीय विधायक श्री अनुज शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी 31 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र को ₹133 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिलेगी।विधायक श्री शर्मा ने बताया कि यह महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि कुंरा नगर अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है, जहां राजा कुँवर सिंह गोंड की विरासत आज भी जीवंत है।उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए नव निर्मित तहसील कार्यालय का उद्घाटन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत संरचना, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा।महोत्सव के दौरान स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन एवं कुटीर उद्योगों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यापारियों एवं कारीगरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।विधायक श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ क्षेत्र के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहा है, जो सांस्कृतिक गौरव एवं विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगा।प्रेस वार्ता में जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री शकुंतला सेन, उपाध्यक्ष श्री दिनेश खुटे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोविंद साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button