जांजगीर चाम्पा

राजधानी दिल्ली में डॉ. जी. सी. भारद्वाज, भारत गौरव रत्न सम्मान से अलंकृत

जांजगीर-चांपा
खरौद //  शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यरत प्रभारी  प्राचार्य डॉ. जी. सी. भारद्वाज को उनके साहित्य सृजन और समाज सेवा के क्षेत्र में बहुआयामी योगदान के लिए  17 अप्रैल 2026 को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी के हाथों प्रतिष्ठित “भारत गौरव रत्न सम्मान” प्रदान  किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण आयोग के तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रीन लॉज, नॉर्थ दिल्ली में हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं समाज सेवी लोगों ने भाग लिया ! डॉ. भारद्वाज एक प्रखर शिक्षाविद् होने के साथ-साथ स्वतंत्र लेखक, संवेदनशील कवि, प्रख्यात बौद्ध विचारक एवं समाजिक उत्थान के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में व्यापक पहचान रखते हैं। उनके द्वारा रचित अनेक काव्य संग्रह एवं साहित्यिक कृतियाँ समाज में जागरूकता, समरसता और मानवीय मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।शिक्षा, साहित्य और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया जो न केवल उनके लिए, बल्कि समूचे क्षेत्र एवं शैक्षणिक जगत के लिए गर्व का विषय है। उनके इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार के अधिकारी, कर्मचारी सहित,नगर एवं क्षेत्रवासियों में भी हर्ष एवं गौरव का वातावरण व्याप्त है।डॉ. भारद्वाज की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरेगी और उन्हें शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। डाॅ. भारव्दाज को उनके इस सम्मान के लिए शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविघालय के अधिकारी कर्मचारी सहित कोड़ाभाट खरौद मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह,बसंत यादव एवं उत्तम कुमार सोनी के अतिरिक्त प्रो.प्रसन्न शर्मा.प्रो.रंगनाथ यादव .डाॅ. बलभद्र देवांगन , डाॅ. शांति कुमार कैवर्त्य.डाॅ.अजय शर्मा ,प्रो.चन्द्रशेखर तिवारी आदि ने उन्हे हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button