सक्ती-

इस वक्त की बड़ी खबर निलंबन आदेश में गड़बड़ी करने वाले सहायक ग्रेड 2 उपेन्द्र कुशवाहा को कलेक्टर कार्यालय निर्वाचन शाखा में अटेच किया गया

पुर्व में एक शिक्षक नरेश कुमार राठौर को लेट से नोटिस तमिल कर के निलंबन आदेश में गड़बड़ी मामले में जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर महोदया से शिकायत की थी

IMG 20230424 WA0038 kshititech





सक्ती – जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड 2 उपेन्द्र कुशवाहा को जिला कलेक्टर कार्यालय में अटेच कर दिया गया है दरअसल मामला यह है कि किसी ने नरेश राठौर के खिलाफ शिकायत की थी जिसपर बिना जांच किए बगैर और एकतरफा कार्रवाई किया गया था जिस पर जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर महोदया से शिकायत की फिर पता चला कि शिक्षक नरेश राठौर बेगुनाह है और फिर कलेक्टर महोदया द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को आदेशित कर उपेन्द्र कुशवाहा को तुरंत अटेच किया गया एवं श्री नरेश राठौर पिता श्री बोधराम राठौर, शास. प्राथ. शाला माधवपुर बोकरामुडा, वि.ख. सक्ती के संबंध में अपर आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा दूरभाष पर कलेक्टर सक्ती से चर्चा उपरांत टी.एल. में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में श्री राठौर को तत्काल प्रभाव से बहाल कर पूर्ववत संस्था में पदस्थ किया गया है एवं निलंबन अवधि को कार्य दिवस मान्य किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सक्ती को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु तथा संबंधित को पत्र तामिल कराते हुये पावती अभिस्वीकृति संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

IMG 20230424 WA0049 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button