जांजगीर चाम्पा
नैला जांजगीर दूर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने डिप्टी सीएम अरूण साव को दिया गया आमंत्रण

जांजगीर-चांपा // जांजगीर-चांपा जिला में 13 सितम्बर दिन शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने नैला जांजगीर में भी विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास कार्यक्रम मे जांजगीर पहुंचे। इसी दौरान प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव को नैला जांजगीर दूर्गा पूजा उत्सव समिति माता रानी के परम सेवक राजेश पालीवाल के नेतृत्व मे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर के निवास मे सौजन्य भेंट कर कार्यक्रम का आमंत्रण देकर शामिल होने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल समाजसेवी प्रदीप गोयल मनोज गुप्ता किशोर गुप्ता विक्रम पालीवाल संदीप शर्मा प्रदीप सोनी अमित मितल अंकित बसाईवाल संजय भोपालपूरिया सहित माता रानी के अनेक सेवक उपस्थित रहे।