सक्ती-

जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में अमित शाह की आम सभा

सक्ती – देश के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन 22 फरवरी को दोपहर 1 बजे जांजगीर में होगा जहां वे हाईस्कूल मैदान मे आयोजित विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है सभी प्रभारियों को अलग अलग जवाबदारी देकर इस आमसभा में पूरे लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या मे लोगो को आने का न्योता दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेतागण अमित शाह के आगमन की तैयारी को लेकर युद्धस्तर पर लगे हुए है इस पर सक्ती पहुंचे एवम समीक्षा बैठक लिया जिसमे वरिष्ठ नेतागण प्रभारी राजेश मूणत , पूर्व सांसद कमला पाटले निर्मल सिन्हा पूर्व विधायक नाराय चंदेल पूर्व विधायक सौरभ सिंह जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के द्वारा बैठक लिया गया जिसमे पूर्व विधायक सक्ती खिलावन साहू वरिष्ठ नेता रामावतार प्रदीप गुप्ता अग्रवाल अनूप अग्रवाल जैजैपुर नगरपंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन संजय रामचंद्र टिकेश्वर गबेल प्रेम पटेल कमलेश जांगड़े रामनरेश यादव हेतराम देवांगन सत्येंद्र सोनी राधेलाल भारद्वाज घनश्याम साहू अमन डालमिया गोविंद देवांगन ललित साहू राजा अग्रवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे अमित शाह जी की आम सभा को लेकर कार्यकर्ताओ मे भी काफी जोश व उत्साह का वातावरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button