सक्ती-

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे ,किरण देव जी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव जी कार्यकर्ता सम्मेलन के होंगे अतिथि

कांग्रेस के कई नेता करेंगे भाजपा प्रवेश



सक्ती- भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती नगर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर के इंडोर स्टेडियम जे एल एन डी कॉलेज ग्राउंड सक्ती में आयोजन होगा जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल होंगे इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी के रीति निति एवम नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश करेंगे 18 फरवरी को होने वाले इस सम्मेलन के लिए किरण देव जी हेलीकॉप्टर के द्वारा नंदेली भाठा आई टी आई ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे जहां से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा बाइक रैली के साथ वह नगर के मध्य कॉलेज ग्राउंड में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल तक पहुंचेंगे जहां पहुंच कर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करते हुए भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाने हेतु जरूरी जानकारी प्रदान करेंगे इस सम्मेलन में सभी जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवम समस्त कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button