जांजगीर चाम्पा

कलश यात्रा के साथ ग्राम पंचायत रिगनी में अखंड नवधा रामायण प्रारंभ

जांजगीर-चांपा–  रिगनी / खरौद,, अखंड नवधा रामायण समिति रिगनी के तत्वावधान में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। नवधा का प्रारंभ  कलश यात्रा के साथ किया गया।ग्राम पंचायत रिगनी में अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। नवधा रामायण का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा माताओं बहनों की सिर पर कलश धारण किया था, जो आम पत्रों व नारियल से सजाया गया था। मानस मंच से जय श्रीराम का नारा लगाते हुए समिति के सदस्यों ने संगीतमय वातावरण में ग्राम पंचायत रिगनी के विभिन्न गली गुडी चौक से प्ररम्भ हो कर बीच बस्ती होते हुए सड़क पारा बाजार चौक सर्वमंगला मंदिर ठाकुर देवता हुए भ्रमण किया उसके बाद तालाब पहुँच कर जल भर कर फिर वापस होते समय जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत, पूजा किया गया। इस यात्रा में ग्रामवासियों को श्रीराम के भजन, प्रवचन का रसास्वादन करने आमंत्रित भी किया गया। सुघर गांव बनाबो के ध्येय को ध्यान में रखकर अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष फेकूराम कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित नवधा में दूर दूर से भोजन मंडली आने की संभावना है। गांव के बच्चों, माताओं बहनों में भरपूर उत्साह है।  धार्मिक प्रवचन के साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है, जो धार्मिक बातों के साथ साथ समकालीन महत्व के विषयों पर अपने विचार रखेंगे। नवधा समिति में गायन के लिए  स्थानीय टोली तैयार किया गया है अखण्ड नवधा रामायण  में  प्रथम पुरुस्कार 7001 रु. धनसाय कश्यप के द्वारा  द्वितीय पुरुस्कार 5001 मेलाराम कश्यप अशोक कश्यप विजय कश्यप के द्वारा तृतीय पुरुस्कार 3001 रु. हरप्रसाद कश्यप (हरि) शिवचरण कश्यप के द्वारा  चतुर्थ पुरुस्कार 2001 रु. सत्यप्रेम कश्यप सुनील कश्यप के द्वारा  पंचम पुरुस्कार 1501 रू. रविद्र कश्यप दुलेश्वर प्रसाद कश्यप के द्वारा पष्ठम पुरुस्कार 1001 भागवत सिंह भैना के द्वारा फाइनल प्रतियोगिता 27/10/2024, दिन-रविवार को (रात्रिकालीन 8 बजे से ) अध्यक्ष  श्री फेकूराम कश्यप उपाध्यक्ष श्री धरम कश्यप कोषाध्यक्ष श्री अशोक कश्यप सचिव श्री मनहरण कश्यप सहसचिव श्री विश्राम भैना समेत समिति के पदाधिकारी नवधा रामायण में व्यवस्था बनाने जुटे हुए है।

img 20241018 wa01635242705873848256057 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button