सक्ती-

अहिल्या बाईं होलकर के प्रेरक प्रसंगों से समाज को जोड़ेगी भाजपा

16 मई से 31 मई तक भाजपा का जिला एवं मंडल स्तर पर होंगे विभिन्न आयोजन

img 20250516 wa02868947637872154742675 Console Corptech



सक्ती // भारतीय जनतापार्टी जिला सक्ती द्वारा जिलाअध्यक्ष टिकेश्वर गबेल की अध्यक्षता एवं रामावतार अग्रवाल संयोगिता सिंह जूदेव  कार्यक्रम के संयोजक कृष्णकांत चंद्रा सह संयोजक संजय रामचंद्र,मोहनकुमारी साहू द्रौपदी चंद्रा,गगन जयपुरिया सहित अतिथि वक्ता भावना वोहरा की उपस्थिति में  लोकमाता अहिल्या बाईं होलकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई जहां भाजपा कार्यकर्ता एवं  सामाजिक जन उपस्थित रहे वक्ताओं द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर सारगर्भित उद्बोधन दिया *पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा* हम  लोकमाता के जन्मजयंती को सेवा जनजागरण अभियान के रूप में मना रहे है उनका जीवन एवं कार्य उल्लेखनीय पूर्ण रहा इन्हीं के प्रेरणा स्वरूप महिला सशक्तिकरण से लेकर प्राचीन धरोहर को सहेजने का कार्य माननीय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उक्त सभी कार्यों को  कर  रहे है  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने  हजारों मंदिरों का पुनरुत्थान किया उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर उनको आगे बढ़ाने सुत से बनने वाली माहेश्वरी साड़ी निर्माण कराया जो आज बहुत प्रचलित है बहुत  श्रद्धा के साथ उनको मातो श्री कहा जाता है।         

img 20250516 wa02836408088377121122711 Console Corptech

      

,,जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा,,



1767 में मालवा का राजपाट संभालकर महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को  सम्मान दिलाने का कार्य उन्होंने किया उनके द्वारा मुगलों द्वारा तोड़े गए मंदिरों को पुनः बनवाया गया और अनेक सामाजिक कार्य किया जिला अध्यक्ष ने अहिल्या बाईं की याद में 16 मई से 31 मई तक भाजपा द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी  संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की मंडल स्तरीय गठन की बात कही।         

img 20250516 wa028521221610750401860 Console Corptech

                
,,अतिथि वक्ता भावना वोहरा जी ने कहा,,
– कि कांग्रेस ने हमेशा इतिहास से छेड़छाड़ किया एक सामान्य घर की बालिका से लेकर राज्य के महारानी बनने तक लोकमाता अहिल्या बाईं होलकर के बारे में आप सभी को भी जानकारी रखना है  श्रीमति अहिल्या बाईं जी सामान्य परिवार की महिला थी उनके पिता ने उनकी शिक्षा दीक्षा उनका विवाह राजपरिवार में हुआ पति की मृत्यु के बाद उनके ससुर जी ने उनको राजकाज के बारे में जानकारी दी ससुर की मृत्यु हो जाने पर उन्होंने राज कार्य संभाला उनके द्वारा नारी शशक्तिकरण के लिए कार्य किया गया मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नए मंदिर का निर्माण कराया माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनके द्वारा प्रेरणा लेकर काशी विश्वनाथ कारीडोर का निर्माण कराया अनेक प्रकार से धर्म संस्कृति के कार्य लोकमाता अहिल्याबाई ने किया पंचायत की शुरुआत भी उनके द्वारा किया गया 1767 से 1795 तक सारे अच्छे कार्य किए उनका कहना था व्यक्ति अपनी जात से ज्यादा काम से महान बनता है कार्यक्रम का संचालन संजय रामचंद्र ने एवं आभार मोहन कुमारी साहू ने किया प्रदेश भाजपा द्वारा 16 मई से 31 मई तक किए जाने वाले विभिन्न कार्य इस प्रकार है 16- 18 मई जिला मुख्यालय में कार्यशाला21 ,22 मई 23,24 में सभी मंडलों में मंदिरों की साफ सफाई 25,26 में महाविद्यालयों में परिचर्चा गोष्ठी 26,27 मई मंडलों में विचार गोष्ठी 28,31   जनपद पंचायत, नगरपालिका, नगरपंचायत एवं जिला मुख्यालय में गोष्ठी एवं महिला सम्मान के कार्यक्रम किए जाएंगे इस अवसर पर पीतांबर पटेल,भूषण चंद्रा अमृत साहू ,भुवन भास्कर यादव रूपा सिंहदेव नेतराम चंद्रा अन्नपुर्णा राठौर आशा साव मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत अभिषेक शर्मा गेंदराम मनहर,रवि गबेल,जीवेंद गबेल,दिनेश बरेठ सुशीला सिन्हा जानकी सत्यनारायण चंद्रा,चंद्रकुमार उमा राठौर, राजेंद्र राठौर,कीर्तन चंद्रा,दिगंबर साहू,संपूर्णानंद मिश्रा,पुष्पा खूंटे परदेशी खूंटे ,लोकेश साहू ,सोशल मीडिया विक्रम प्रताप सिंह सोनसाय देवांगन नीलकंठ सोनी,नर्सिंग साहू,चूड़ामणि राठौर सुशीला सिन्हा,कवि शरण वर्मा, टिकेंद्र सिंह बनाफर, रामनरेश यादव ,दीपक गुप्ता, राजेंद्र राठौर ,धनंजय नामदेव अरुण शर्मा ,नारायण राठौर प्रसन्न राठौर, भारत यादव,  विनोद पांडे,रोशन राठौर ,रामावतार साहू , संजय कश्यप सूरज देवांगन आदित्य अग्रवाल अनीता गोपाल गोविन्दा निराला ,रीता पटेल अनीता सिंह, ललिता साहू,रीता कसेर शालिनी छत्री सहित भारतीय जनतापार्टी जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी महिला मोर्चा युवामोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20250516 wa02821312044392617237900 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button