बिलासपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चाम्पा के शासकीय कैलेंडर का विमोचन सेवा सदन बिलासपुर में संपन्न हुआ

बिलासपुर //  छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के शासकीय कैलेंडर 2025 का विमोचन आज सेवा सदन माननीय सुशांत शुक्ला जी विधायक बेलतरा के कार्यालय में सम्पन्न हुआ।भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के बिलासपुर आगमन के अवसर पर सेवा सदन में माननीय धर्म लाल कौशिक जी विधायक बिल्हा, भूपेंद्र सवन्नी जी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, अम्बेश जांगड़े जी भाजपा जिलाध्यक्ष जांजगीर चाम्पा के साथ अन्य वरिष्ठ माननीयो के कर कमलों से विमोचन किया गया। कैलेंडर विमोचन पर माननीय धरम लाल कौशिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कर्मचारियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं संदेश देते हुए कहा कि कर्मचारियों व लिपिकों की जायज मांगो पर शासन गंभीर है, यथा समय मांगो को शीघ्र शासन पूर्ण कराने निर्णय लेगी।कैलेंडर विमोचन के अवसर पर संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने कहा कि हम लिपिकों के वेतन विसंगति के निराकृत हेतु हम संघर्षरत रहेंगे वर्ष 2025  कर्मचारियों के लिए संघर्ष का वर्ष रहेगा, निकाय चुनाव के बाद लिपिकों की वेतन विसंगति, 8 वा वेतनमान, चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान सहित सभी विषयों पर शासन को अवगत कराया जाएगा।  जिला जांजगीर चांपा के वार्षिक कैलेंडर विमोचन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विशाल वैभव जांजगीर चाम्पा ने की। विमोचन कार्यक्रम में  सूर्य प्रकाश कश्यप जिलाध्यक्ष बिलासपुर, अविनाश खण्डेल जिला संगठन सचिव, राजेश कुमार सोनी सहायक ग्रेड 02 सिंचाई विभाग नरियरा, अश्वनी बंजारे सहकारी विपणन संस्था जयराम नगर, रिकेश बंजारे वरिष्ठ अभियन्ता कोरबा, दुष्यन्त दुबे सेवा प्रबंधक बिलासपुर के साथ भारी संख्या में बेलतरा विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button