जांजगीर चाम्पा

आदान सामाग्री उपलब्धता हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सघन जांच अभियान-

जांजगीर-चांपा // कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जांजगीर-चांपा के निर्देशन एवं  ललित मोहन भगत उप संचालक कृषि जांजगीर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय उर्वरक निरीक्षक दल  आर.बी बघेल, वरिष्ठ कृषि विकस अधिकारी पामगढ़ संतोष कुमार सोनी, उर्वरक निरीक्षक पामगढ़,  आर. एस.यू.बंजारे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, उर्वरक शाखा द्वारा वि.ख. पामगढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठानों में में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संदीप खाद, राहौद, सुनील खाद भंडार राहौद, सत्य वैभव ट्रेडर्स राहौद, किसान खाद भंडार पामगढ़, सेवा सहकारी समिति मेउ, महानदी एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कमरीद के निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान खाद भंडार, पामगढ़ में 19 बोरी यूरिया उर्वरक अधिक मूल्य दर पर विक्रय करते हुये पाये जाने पर यूरिया जब्ती करते हुये शासन के निर्धारित दर 266 रूपये प्रति बोरी की दर से मौके पर उपस्थित कृषकों को वितरण किया गया। कृषक का नाम बजरंग लाल कश्यप कोसला 03 बोरी, राजकिशोर चेउडीह 02, लीला कुर्रे चेउडीह 02 बोरी, सूरज कुर्रे चेउडीह 03 बोरी, श्लोक बंजारे चेउडीह 02 बोरी, लवकुमार निर्मलकर, झलमला 03 बोरी, अमर रत्नाकर 02 बोरी, जानकी कुर्रे चेउडीह 02 बोरी को वितरण किया गया।इसी प्रकार विकासखंड बलौदा में पिसौदिया खाद भंडार पहरिया, साहू खाद भंडार पहरिया, हर्षिता कृषि केन्द्र पिसौद, बनवारी कृषि केन्द्र पिसौद, में यूरिया निरंक पाया गया तथा सेवा सहकारी समिति कमरीद में 500 बोरी यूरिया का वितरण उर्वरक निरीक्षक योगेश राठौर की उपस्थिति में कृषकों को परमिट के माध्यम से वितरण का कार्य कराया गया।विकासखंड अकलतरा में आर. के. ट्रेडर्स अकलतरा, जैन ट्रेडर्स अकलतरा, जायसवाल ट्रेडर्स पोड़ी, लुभांशु कृषि केन्द्र सोनादुला, पटेल कृषि केन्द्र फरहदा, थवाईत कृषि केन्द्र कोटमीसोनार, साहू कृषि केन्द्र कल्याणपुर, साहू कृषि केन्द्र लटिया, भारत बीज भंडार अकलतरा, ओशो कृषि केन्द्र अकलतरा का निरीक्षण जिला उर्वरक निरीक्षक दल द्वारा किया गया।विकासखंड बम्हनीडीह में हरीश कुमार गुप्ता अफरीद में 19 बोरी डी.ए.पी. बिना वैध दस्तावेज के पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मकुंद राठौर के द्वारा पवन अग्रवाल, सारागांव से सिंगल सुपर फास्फेट पाये जाने पर श्री पवन अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।श्री पंकज केशरवानी बिर्रा विकासखंड बम्हनीडीह को बिना स्त्रोत प्रमण पत्र के उर्वरक अन्य जिलो से प्राप्ति के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिले में लगातार मूल्य से अधिक दर पर यूरिया विक्रय करने वाले  पर कार्यवाही किया जा रहा है। उर्वरक यूरिया मूल्य से अधिक दर पर विक्रय की शिकायत हेतु कृषक बंधु कार्यालयीन दूरभाष नंबर 07819-222215 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button