अफरीद में डीजे बाजा में नाचने को लेकर विवाद, हुआ चाकू से प्राण घातक हमला मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा // जांजगीर-चांपा जिला में दो अलग-अलग बाराती पहुंचे अफरीद गांव जहां डी जे बाजा में नाचने को लेकर हुआ विवाद यही मुख्य वजह बताई जा रही है जहां चाकू से प्राण घातक हमला होने का मामला सामने आया ग्राम अफरीद की यह घटना बताई जा रही है मामले में थाना सारागांव पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1), 191 (2), 191(3), 296, 351(3) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपी में 01. अमर यादव पिता लक्षनारायण यादव उम्र 27 वर्ष,02. अमीर यादव पिता लक्षनारायण यादव उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बोरसी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा का बताया जा रहा है घटना का मुख्य कारण इस प्रकार है कि आहत गौरव बरेठ अपने दोस्तों के साथ दिनांक 10/02/2026 को शाम में बाराती में गांव अफरीद गये थे जहां ग्राम बोरसी पामगढ़ से एक और बाराती अफरीद आए थे उसी बाराती के बीच आहत नाचने की बात को लेकर नोक झोंक हुई दरअसल बोरसी बाराती के लोग नाचने से मना किये मगर ओ नहीं माने बस इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से गौरव बरेठ एवं उसके साथी सागर बरेठ को प्राणघातक हमला कर दिए जिसे चोट होने से ईलाज हेतु अस्पताल बिलासपुर ले जाकर भर्ती किये है। मामले में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस द्वारा त्वरित वैज्ञानिक अधिकारी के साथ घटना स्थल अफरीद अमहापारा का पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इलाजरत आहत गौरव बरेठ जो बिलासपुर लाईफ केयर अस्पताल में भर्ती है जिसका कार्यपालिक दण्डाधिकारी से मृत्युकालित कथन कराया गया प्रकरण के आरोपी अमर यादव एवं अमीर यादव दोनो निवासी ग्राम बोरसी को सकुनत से दबिश देकर पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटनाकारित करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी सारागांव, निरीक्षक सागर पाठक सायबर थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, महेश केवंट, आरक्षक दीपक ठाकुर का योगदान रहा।



