जांजगीर चाम्पा

चांपा क्षेत्र में कहुआ लकड़ी का अवैध कारोबार, प्रशासन अनजान

जांजगीर-चांपा // चांपा क्षेत्र में इन दिनों कहुआ लकड़ी के अवैध कारोबार का गोरखधंधा तेजी से फल-फूल रहा है, जबकि प्रशासन इस पूरे मामले से बेखबर नजर आ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रोजाना सुबह करीब 5:00 से 5:30 बजे के बीच थाना चौक से होकर संदिग्ध तरीके से लकड़ी से लदे वाहन गुजरते देखे जा रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से जारी है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिस समय अधिकांश लोग अपने घरों में होते हैं, उस दौरान इन वाहनों का आवागमन होना कई सवाल खड़े करता है। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि इतने खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है, फिर भी संबंधित विभागों द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button