सक्ती-

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा हरदा परसदा में शराब कारोबारी पर  कार्रवाई

सक्ती
सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24/04/26 को आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की  रात्रि गश्त दौरान मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 8 हरदा परसदा थाना सक्ती में नरेंद्र कुमार बरेठ  पिता हृदयराम बरेठ उम्र 30 वर्ष के द्वारा अपने घर  एवं दुकान में देशी शराब को भंडारण कर ग्राहकों को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से एक सफेद प्लास्टिक झोले में रखा 40 नग देशी प्लेन शराब का पाव प्रत्येक में 180 मिली शराब कुल 7.2 लीटर देशी प्लेन शराब  बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया । पूर्व में भी नरेंद्र कुमार बरेठ के विरुद्ध आबकारी की विभिन्न धाराओं के तहत आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा , बसंती चौधरी सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button